वॉल्यूम की तलाश में कार कम्पनियां लगातार नीचे के प्राइस पॉइंट पर एमपीवी और एसयूवी मॉडल लॉन्च कर रही हैं और 5 से 7 लाख रुपए के सैगमेंट का दायरा बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। पिछले साल रेनो ने ट्राइबर के जरिए 5 लाख रुपए के साइकोलॉजिकल बैरिअर को तोड़ा था और अब Nissan Magnite को 4.99 लाख रुपए के प्राइस पॉइंट पर पेश किया गया है।

जापानी कार दिग्गज निसान ने सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट SUV Nissan Magnite चार ट्रिम्स- XE, XL, XV और XV प्रीमियम में पेश की है और इसकी कीमत 4.99 लाख से 9.35 लाख रुपए की रेंज में है। इसके मुकाबले में Kia Sonet, Hyundai Venue और Tata Nexon के अलावा Renault Triber भी होगी।
नई Magnite compact SUV को दो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस में लाया गया है, जिनमें से पहले 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और दूसरा 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन है। 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन 72bhp पावर और 96Nm टॉर्क देता है जबकि 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन 100bhp पावर और 152Nm टॉर्क जेनरेट कर सकता है।
Nissan Magnite के सभी ट्रिम में 5-स्पीड मैन्यूअल गियरबॉक्स दिया गया है। वहीं टर्बो पेट्रोल वेरियंट्स में CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।
Nissan Magnite Price and Variants
Variant | XE | XL | XV | XV Pre. |
1.0 Pet. | 4,99,000 | 5,99,000 | 6,68,000 | 7,55,000 |
1.0 Turbo P | 6,99,000 | 7,68,000 | 8,45,000 | |
1.0 Turbo CVT | 7,89,000 | 8,58,000 | 9,35,000 | |
Nissan Magnite चार ड्यूल-टोन और 4 मोनोटोन पेंट स्कीम्स के अलावा इसमें अराउंड व्यू मॉनीटर (AVM) और फुल 7 इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर बिल्ट-इन टायर प्रेशर मॉनीटर और वेलकम एनिमेशन के साथ मिलता है। कॉम्पैक्ट SUV में 8 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एपल कारप्ले, ऐंड्रॉयड ऑटो और बिल्ट-इन वॉइस रेकगनिशन भी है। इसमें Nissan Connect टेक्नॉलजी भी दी गई है।
Magnite SUV को CMF-A + प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है Renault Triber भी इसी पर बनी है।
बता दें कि पहले ऐसा माना जा रहा था कि Magnite एक Datsun प्रोडक्ट होगा लेकिन ऐसा नहीं हैं, हालांकि कंपनी ने इस एसयूवी की ग्रिल को Datsun कारों जैसा ही रखा हुआ है। इस एसयूवी में क्लैडिंग, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, डीआरएल, ड्यूअल-टोन 16-इंच डायमंड-कट एलॉय व्हील और एलईडी टेललाइट्स आदि दिए गए हैं जिनसे इसे प्रीमियम लुक मिलता है।