Mahindra ने अपने बेहद कामयाब मॉडल XUV500 के फेसलिफ्ट अवतार को लॉन्च किया है। वर्ष 2011 में आई एक्सयूवी500 की अब तक करीब 2 लाख यूनिट्स बिक चुकी हैं और इसके इस दूसरे फेसलिफ्ट वर्जन में कम्पनी ने एक्सटीरियर, इंटीरियर और फीचर पैकेज के स्तर पर बड़े बदलाव किये हैं। 12-18 लाख रुपये के बजट में बेस्ट सेलर इस प्रीमियम एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन की सबसे अहम बात पहली बार पेट्रोल वैरियेंट लॉन्च होना है। नई XUV500 के डीजल इंजन के साथ बेस वैरियेंट डब्ल्यू5 की मुम्बई में एक्स-शोरूम प्राइस 12.35 लाख रुपये है।
Read Also
Mahindra की डीलरशिप पर बिकेगी Ford कार, इलेक्ट्रिक कार भी मिलकर बनायेंगे दोनों
XUV500 में लगे 2.2 लीटर के एमहॉक155 डीजल इंजन से पहले से ज्यादा 155 बीएचपी पावर और 360 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस इंजन के साथ कम्पनी ने न्यू जेनरेशन इलेक्ट्रॉनिकली कंट्रोल वेरियेबल ज्योमेट्री टर्बोचार्जर दिया गया है जिससे लो एंड टॉर्क में सुधार हुआ है और इससे XUV500 अर्बन ड्राइविंग में और भी सुविधाजनक हो गई है। डीजल वैरियेंट्स में 6-स्पीड मैन्यूअल ट्रान्समिशन के साथ ही 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रान्समिशन के विकल्प दिये गये हैं। डीजल वैरियेंट में कम्पनी ने ऑलव्हीलड्राइव का भी ऑप्शन दिया गया है। डीजल इंजन का मायलेज 15.4 किमी है।
XUV500 में कम्पनी ने पहली बार पेट्रोल इंजन का ऑप्शन दिया है और इस इंजन से 140 एचपी पावर और 320 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। पेट्रोल इंजन के साथ कम्पनी ने सिर्फ एक ही वैरियेंट पेश किया है और इसमें 6-स्पीड का ऑटोमेटिक ट्रान्समिशन लगा है।
नई XUV500 के टॉप एंड वैरियेंट में 18 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील हैं वहीं बाकी वैरियेंट्स में 17 इंच के अलॉय व्हील दिये गये हैं।
क्रोम इन्सर्ट्स के साथ बिल्कुल नई ग्रिल और एलईडी डीआरएल के साथ हेलोजन प्रॉजेक्टर हैडलैम्प दिये गये हैं। नई एक्सयूवी के टेलगेल और टेललाइट्स की डिजायन भी बदली गई है।
6 एअरबैग, एबीएस-ईबीडी, रोलओवर मिटिगेशन के साथ ईएसपी और हिल होल्ड एंड डिसेंट कंट्रोल सहित कई सेफ्टी फीचर दिये गये हैं।
New XUV500 Price
XUV500 Ex-Showroom Prices (in Rs.) MUMBAI | ||
DIESEL | PETROL | |
W5 | 12,32,036 | – |
W7 | 13,58,036 | – |
W7 AT | 14,78,036 | – |
W9 | 15,23,036 | – |
W9 AT | 16,43,036 | – |
W11 | 16,43,036 | – |
W11 AT | 17,63,036 | – |
W11 (O) | 16,68,036 | – |
W11 (O) AT | 17,88,036 | – |
W11 (O) AWD | 17,78,036 | – |
W11 (O) AWD AT | 18,98,036 | – |
G AT | – | 15,43,038 |