Honda 2Wheelers इंडिया ने पिछले वित्त वर्ष में 10 लाख से अधिक नए ग्राहकों को जोड़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान वित्त वर्ष 2017-18 में कंपनी ने कुल 61,23,886 गाड़ियों की बिक्री की, जो साल-दर-साल आधार पर 22 फीसदी की ग्रोथ है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि होंडा 2-व्हीलर्स इंडिया की वित्त वर्ष 2016-17 में कुल बिक्री 50,08,230 वाहनों की थी जो वित्त वर्ष 2017-18 में बढ़कर 61,23,886 वाहनों की हो गई। इस तरह कंपनी ने कुल 11,15,656 नये ग्राहक जोड़े।
दावा है कि यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है। Honda 2Wheelers ने बताया कि वित्त वर्ष 2016-17 में होंडा की घरेलू बिक्री 47,25,067 वाहनों की थी, जो वित्त वर्ष 2017-18 में बढ़कर 57,75,243 यूनिट्स के लेवल को पार कर गई, जो एक रिकॉर्ड है। ग्लोबल मार्केट में सेल्स के लिहाज़ से भी पिछला वित्त वर्ष होंडा 2-व्हीलर्स के लिए बहुत अच्छा रहा और कंपनी का एक्सपोर्ट पहली बार 3 लाख के आंकड़े को पार कर गया। वित्त वर्ष 2016-17 में कंपनी ने कुल 2,83,163 वाहनों का निर्यात किया था, जो वित्त वर्ष 2017-18 में 23 फीसदी की वृद्धि के साथ 3,48,643 वाहनों की रही।
Honda 2Wheelers India sales |
Fiscal year sales |
March sales |
||
FY’2017-18 |
FY’2016-17 |
March’18 |
March’17 |
|
DOMESTIC |
5,775,243 |
4,725,067 |
417,336 |
338,856 |
Export |
348,643 |
283,163 |
23,163 |
27,234 |
TOTAL SALES |
6,123,886 |
5,008,230 |
440,499 |
366,090 |
होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट यादविंदर सिंह गुलेरिया ने बताया, ‘‘2017-18 (वित्त वर्ष) होंडा के लिए बेहतरीन रहा है। एक ही वित्त वर्ष में Honda 2Wheelers इंडिया 10 लाख से अधिक नये कस्टमर अपने साथ जोड़ने वाली पहली कंपनी बन गई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग को देखते हुए होंडा ने वित्त वर्ष 2017-18 के लिए चुनौतीपूर्ण लक्ष्य तय किए थे और 22 फीसदी की वृद्धि के साथ हमारी बिक्री 61,23,886 वाहनों के आंकड़े को पार कर गई। 4 नए मॉडलों, क्षमता विस्तार तथा 500 नए नेटवर्क आउटलेट्स के साथ होंडा ने मोटरसाइकल खंड में भी अपने आप को मजबूती से स्थापित कर लिया है।’’ ।